भदोही। भदोही एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर गत 12 मई से चल रहा तहसील बार एसोसिएशन का आंदोलन शुक्रवार को 9वें दिन भी जारी रहा। सुबह तहसील पहुंच कर अधिवक्ताओं ने पहले बैठक की और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं।
तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि अधिकारी यदि चाहें तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। लेकिन यहां अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। वादकारियों को दौड़ाया जा रहा है। वकीलों का भी सम्मान नहीं रह गया है। वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बैठक में इंद्रदेव मौर्य, धनुषधारी सिंह, ओम प्रकाश, ओमप्रकाश, बांकेलाल यादव, महेंद्र नाथ बिंद, अरविंद सिंह, दशरथ कुशवाहा, लालचंद सरोज, अमित दुबे, प्रसन्न कुमार मिश्र, विनोद राय, अवध नरायण यादव, शिवप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद