फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा, रास्ते में गश खाकर गिरी; अस्पताल पहुंने से पहले तोड़ा दम

Wed, 01 May 2024 02:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव में एक छात्रा की स्कूल जाते समय गश खाकर गिरने से मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव में स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा गश खाकर गिर गई। आनन-फानन उसे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा पांच बहनों में सबसे छोटी थी और प्राथमिक विद्यालय नक्कूपट्टी में कक्षा तीन की छात्रा थी। 

विज्ञापन


यह है मामला
जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बदन को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों का समय भी परिवर्तित करके सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है। बावजूद इसके गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

सहसेपुर निवासी संत लाल यादव की पुत्री राधिका यादव प्राथमिक विद्यालय नक्कूपट्टी में कक्षा तीन की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। वह घर से जैसे ही कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक गश खाकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन


आनन फानन परिवार के लोग उसे निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधिका की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल में इसकी जानकारी होने पर शिक्षकों के भी होश उड़ गए। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख छात्रा को श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानाध्यापक दिवाकर ने बताया कि राधिका रोज स्कूल आती थी। पढ़ने में भी वह होनहार थी। पिता संतलाल यादव ने बताया कि उनकी बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी। संतलाल यादव को पांच बेटियां हैं। राधिका सबसे छोटी थी। बेटी की मौत से माता प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें