फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: ज्ञानपुर में राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरूआत, खिलाड़ियों ने भी साधा तीर का निशाना

Tue, 01 Oct 2024 08:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के ज्ञानपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई जिसमें प्रदेश के कई हिस्सों से आए निशानेबाजों ने तीर चलाए। कार्यक्रम की शुरूआत में जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होने निशाना लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते अतिथि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जनपद में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट शुरू हुई। पहले दिन बागपत के धनुर्धरों का दबदबा दिखा। अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। निशाने पर तीर लगने पर लोगों ने उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी विशाल सिंह ने धनुष से टारगेट पर तीर चलाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि इससे जिले के खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।

प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 10, 13 व 15 वर्ष के बालक और बालिका के बीच संपन्न कराई गई। पहले दिन बालक 15 वर्ष आयु वर्ग के इंडियन राउंड में वंश वेदवान बागपत ने प्रथम, अभिषेक मुजफ्फर नगर ने द्वितीय और सर्वेश कुमार वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन





बालिका वर्ग में शिवांगी बागपत, मानसी सहारनपुर व दिव्या मेरठ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। रिकर्व बालक वर्ग में हर्ष वेदवान बागपत, ओम तिवारी मथुरा, विग्नेश वशिष्ठ बदायूं, बालिका वर्ग में किंजल शर्मा मथुरा, गौरी भदौरिया कानपुर व सुलेखा सोनभद्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कंपाउंड राउंड में बालक वर्ग में उदय त्यागी मुजफ्फर नगर, स्वरित स्वरूप मथुरा, ललित मथुरा, बालिका वर्ग में निष्ठा गुप्ता मथुरा, पार्थवी सिंह कानपुर देहात व अनन्या सिंह तोमर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्त, तीरंदाजी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा, भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के चीफ कोच सत्यदेव प्रसाद, कोच रुस्तम खान, संघ के जिलाध्यक्ष विश्वंभर दयाल, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें