भदोही की औराई पुलिस को कामयाबी तब हाथ लगी जब लूट कांड का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पकड़ गए आरोपी पर दस लाख का इनाम घोषित था और पिछले कई महीनों से पुलिस से बच रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
औराई कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित ट्रक लूटकांड में वांछित एवं 10 हजार के इनामियां को सोमवार को औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चोरी के सामान एवं अवैध असलहा बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि 11 दिसंबर 2023 को चित्रसेन सिंह ने औराई थाने में सूचना दिया कि नरथुआ गांव के पास रात में ट्रक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। नौ जनवरी 2024 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन लूट करने वाले गिरोह के चार वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर दो ट्रक, देशी रिवाल्वर समेत जिंदा कारतूस आदि बरामद किया था।
पुलिस ने उसके बाद आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी लगाया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर शेष वांछितो पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। सोमवार की रात में औराई पुलिस ने 10 हजार के इनामियां एवं ट्रक लूटकांड में शामिल मोहम्मद मोबीन निवासी असांव थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ को औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि 10 हजार के इनामियां को गिरफ्तार किया गया है।