फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सहभागिता खर्च का 60 प्रतिशत प्रतिपूर्ति देगी प्रदेश सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से आयोजित वर्चुअल कारपेट एक्सपो में सहभाग करने वाले प्रदेश के कालीन निर्यातकों को प्रदेश सरकार सहभागिता खर्च का 60 प्रतिशत प्रतिपूर्ति देगी। आगामी कारपेट एक्सपो 27 से 31 जनवरी को होना है। कालीन निर्यातकों के लिए यह राहत भरी खबर है। कालीन निर्यातकों ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलने के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए सीईपीसी ने वर्चुअल कारपेट एक्सपो के आयोजन शुरू किए हैं। गत अगस्त में इसकी शुरुआत के बाद सितंबर में इसका आयोजन सफल रहा था। इसकी खास बात यह थी कि लोगों को अपने घर से इसमें सहभागिता करनी है। सीईपीसी के अनुसार 27 जनवरी से शुरू हो रहे वर्चुअल फेयर में भाग लेने के लिए लगभग 18 हजार रुपये खर्च होंगे। सीईपीसी के अधिशासी निदेशक संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए सहभागिता शुल्क का 60 प्रतिशत प्रतिपूर्ति करने की घोषणा की है। इसका लाभ निर्यातक उठा सकते हैं। बताया कि इसमें भाग लेने के लिए अंतिम तिथि आठ जनवरी है। कहा कि ऐसे समय, जब कोरोना के चलते वर्ष 2021 का जर्मनी का डोमोटेक्स रद कर दिया गया है, भारतीय निर्यातकों के लिए यह अच्छा फेयर अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें