जिला प्रशासन से निर्माण कार्यो के मानक की जांच कराने की मांग की। नागरिकों ने मांगो को लेकर इस मौके पर जोरदार नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर के वार्ड नंबर 11 और दो में नाली, सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसमें संस्थाओं की ओर से निर्माण को लेकर मानक पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया ।
नागरिकों ने कहा कि यदि उनकी मांगो पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने में श्याम प्रकाश, प्रदीप मोदनवाल, नन्हें पूरी, केसा, इरफान, नूर आलम, संदीप मोदनवाल, डॉ.रमेश पांडेय, रामभरोसे, इम्तियाज, मंगरू रावत, इर्शाद सिद्दीकी, मोनू, ढिकल, महेश आदि रहे।