सहायक महानिरीक्षक स्टांप पूर्णिमा मिश्रा ने सोमवार को बीडा भवन भदोही स्थित यूनियन बैंक में निरीक्षण कर पांच दस्तावेजों में स्टांप की कमियां पकड़ी। निरीक्षण से बैंक परिसर में भागदौड़ की स्थिति बनी रही।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर स्टांप को पूर्ण करने की हिदायत संबंधित बैंक अधिकारियों को दी जा रही है। निर्धारित समय में निर्देश का पालन नहीं कराया जा सका तो शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा कि डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर जिले 39 ऐसे संस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया गया है जहां स्टांपयुक्त कार्य होते हैं। आगामी दिनों नगर पालिका, नगर पंचायत, भूमि रजिस्ट्री आदि विभाग निशाने पर रहेंगे। इस मौके पर उप निबंधक भदोही तहसील यादवेंद्र द्विवेदी समेत बैंक अधिकारी भी उपस्थित रहे।