फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पौधरोपण और रक्तदान कर मनाया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण, रक्तदान कर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। सभी ने 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति के नेतृत्व में अखिलेश का 52वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित, शोषितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि दीन-दुखी लोगों की सेवा करें। जुल्म के खिलाफ झुकें नहीं।
इस मौके पर कल्लन यादव, अंजनी सरोज, राजेंद्र दुबे, सुधीर गौतम, लालचंद बिंद, रामधनी यादव, केशनारायण यादव, सलाउद्दीन अंसारी, काशीनाथ पाल, गामा प्रसाद, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, अजीत सिंह क्षत्रिय आदि रहे। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव और ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान किया गया। 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर आनंद सोनकर, मंटू सिंह, गौरव यादव, प्रदीप योगी, डॉ. नेबूलाल आदि रहे।
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, उगापुर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, विकास यादव, प्रमोद सिंह, सनवारूल हक, इजहार अंसारी आदि रहे।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की ओर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिवस मनाया। प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी के पचभैया आवास पर केक काटा गया। नईबाजार स्थित प्रतिष्ठान में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का 52वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें