सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सृष्टि निर्माण के प्रतीक हैं।
उनका जीवन श्रम, समर्पण, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का संदेश देता है। समाजवादी पार्टी महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है। महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज में एकता, सौहार्द और आपसी सम्मान की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस मौके पर मोहन प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अजय प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कैलाश प्रजापति, ज़िला महेंद्र यादव ‘नेपाल’, इरशाद मंसूरी माैज्ूद रहे।