जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा पूरी तरह से ठप हो गई है। मशीन खराब होने के कारण एक सप्ताह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में प्रतिदिन जांच के लिए आने वाले मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब 900 से 1200 तक मरीज आते हैं। इसमें 30 से 40 ऐसे होते हैं जिनको जांच की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों की दिक्कत बढ़ गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया ने बताया कि मशीन ठीक कराने के लिए पत्र लिखा गया है। संवाद