फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 30 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार में बेचने की थी प्लानिंग; ऐसे पकड़ाया

Wed, 08 May 2024 09:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: शातिर युवक 10 किलो अफीम लेकर बिहार जा रहा था। वहां पहुंचने से पहले ही वह पकड़ा गया। पुलिसिया पूछताछ में युवक बरामद अफीम से संबंधित कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन
तस्कर की तलाश कराते सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफएसटी और गोपीगंज पुलिस टीम ने बीती रात रामपुर घाट तिराहे से 10 किलो 39 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान का निवासी है। अफीम की कीमत 30 लाख आंकी गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों चेकिंग कर रही हैं। बीती शाम उड़नदस्ता गोपीगंज में वाहनों की जांच कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर गंगा पार करने के लिए आ रहा है। 

एक व्यक्ति को बैरियर के पास रोक कर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मुलाराम बताया। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के अकदड़ा बोथो गांव का रहने वाला है। उसके पिट्ठू बैग की जांच अफीम बरामद की गई। वह उसे बेचने के लिए बिहार के औरंगाबाद जिले जा रहा था।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के समक्ष बरामद माल की तौल कराई गई। उसका वजन 10.039 किलो पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बरामद माल की कीमत 30 लाख रुपये के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें