फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वार्ड की अव्यवस्था को लेकर नारेबाजी, स्थानीय नागरिकों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दी चेतावनी

Sat, 12 Apr 2025 06:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वार्ड की दुर्व्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड वासियों ने प्रदर्शन कर नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन तय है।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करती जनता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के तीन वार्डो के आक्रोशित वार्डवासियों ने शुक्रवार को नगर पालिका के दुर्व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जॉयसवाल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बताया कि तीन माह पूर्व ही वार्ड 22 में नाली निर्माण हुआ। आजतक नाली के पानी का बहाव सही नही हो सका। इस समस्या को दुरुस्त करने के लिए गली में बनाए नाली पर अभी पूरी तरह से प्रिकॉस्ट भी नही रखा गया। इसके अलावा मुख्य मार्ग गणेश मंदिर के बगल नाले के प्रिकॉस्ट को हटाकर खोल दिया गया है।

इसी तरह वार्ड 18 गणेश मंदिर के सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले लिंक मार्ग पर भी नाले के प्रिकॉस्ट को हटा दिया गया है। जिससे आवागमन बाधित है। आरोप लगाया राधा कृष्ण मंदिर के सामने से बस्ती में जाने वाले मार्ग की बजबजाती नाली की साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग किया कि नगर की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए, चेताया कि अगर समाधान नहीं होता है तो डीएम से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें