फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में मौसम का कहर: तेज बारिश के बीच गिरी बिजली, ननद- भाभी की मौत; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Thu, 26 Sep 2024 06:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

बदोही जिले में गुरुवार को मौसम के कहर से दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला अपनी चचेरी ननद के साथ खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। इसी बीच मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन
मृत महिला और किशोरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में बिजली गिरने से महिला और उसकी चचेरी नदद की मौत हो गई। दोनों खेत की तरफ बकरी चराने गई थीं। इस बीच बारिश होने लगी। जब तक वे बचने के लिए कहीं शरण ले पातीं। बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार औराई कोतवाली के कलूटपुर निवासी महेश कुमार बिंद कालीन बुनाई का कार्य करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी उर्मिला देवी (28) अपनी चचेरी ननद गुंजा (17) पुत्री रामधनी के साथ करीब तीन बजे खेत की तरफ बकरी चराने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों बकरी चराते-चराते नारायनपुर पहुंच गईं। 

इस बीच तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोनों कुछ समझ पातीं और बारिश से बचने के लिए कहीं शरण ले पातीं। इसके पहले दोनों तेज आवाज से साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली की चपेट में आते ही दोनों बुरी तरह से झुलस गईं। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन किशोरी और महिला को बाबूसराय के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उर्मिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक की उम्र तीन साल और दूसरे की उम्र पांच साल है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें