फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मनचले की हरकत से कोचिंग जाने में लगता है डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की सरकार महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भले ही गंभीर है, लेकिन इलाके की पुलिस उदासीन बनी हुई है। थानों में गठित एंटी रोमियो दस्ता भी गायब हो चुका है। नतीजतन औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज में हिस्ट्रीशीटर अपराधी के भय से छात्राएं स्कूल कोचिंग जाने से डरने लगी हैं। बृहस्पतिवार को एक मां ने थाने में तहरीर देकर कहा कि बेटी को थानाक्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी छेड़ता है, जिससे उसे स्कूल-कोचिंग जाने से डर लग रहा है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन दूसरे दिन भी उसकी गिरफ्तार नहीं हो सकी। वहीं मां का दावा है कि उसकी बेटी के साथ ही अकेले छेड़खानी नहीं हुई है। कई अन्य छात्राओं ने भी डर के चलते स्कूल-कोचिंग जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज के हुसैनीपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कोचिंग पढ़ने जाती है। औराई कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर आए दिन छेड़खानी के साथ फब्तियां कसता था। बृहस्पतिवार को भी उसकी बेटी दोपहर चार बजे कोचिंग जा रही थी, उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर अरुण सोनकर उर्फ जहरीले ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। जिससे उसकी बेटी सदमे में है। उसे स्कूल और कोचिंग जाने से डर लग रहा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। उधर पुलिस को तहरीर देने वाली इस मां का कहना है कि मेरी बेटी ही इकलौती पीड़ित नहीं है। कई और छात्राओं ने भी उसकी करतूत से परेशान होकर स्कूल, कोचिंग जाना छोड़ दिया है। पहले के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बाबत सीओ औराई रामलखन मिश्रा ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें