फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साहब मै जिंदा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साहब मै जिंदा हूं। सचिव ने सत्यापन में मुझे मृतक दिखा दिया। इससे मेरी वृद्धा पेंशन रूक गई है। कृपया सुधार कराएं जिससे मेरी पेंशन आने लगे।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सुरियावां के कैड़ा से आए शोभनाथ ने अपनी पीड़ा बताई। जांच में सचिव की लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ने उसे एडवर्स एंट्री जारी की। सरकारी योजनाओं के लिए आने वाले आवेदनों के सत्यापन में ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की तरफ से मनमानी की जाती है। ऐसा ही एक मामला सुरियावां ब्लॉक के कैड़ा में सामने आया है।
यहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने जिंदा को मृतक दिखाकर सत्यापन रिपोर्ट भेज दिया। शिकायत के बाद जब जांच की गई तो वृद्ध जीवित मिला। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सचिव को एडवर्स एंट्री जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैड़ा गांव निवासी शोभनाथ पुत्र जोखू ने सीडीओ कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह जीवित है, लेकिन सचिव ने सत्यापन में मृतक दिखा दिया। जांच में सचिव की लापरवाही सामने आई। इसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। हिदायत दिया कि भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें