फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहल का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति

Thu, 19 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 उनके निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 इसमें अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि दी गई। आरएसएस के जिला प्रचारक पवनजी ने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन के नायक सिंहल जी के निधन से राष्ट्र को नुकसान हुआ है।

उनके सपनों को पूरा करना हिंदुओं का कर्तव्य है। देवमणि मिश्रा ने कहा कि सिंहल जी ने हिंदुओं के स्वाभिमान को जगाने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, उसे कोई ताकत नहीं रोक सकेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, घनश्याम मिश्रा, कन्हैयालाल मिश्र,कृष्ण गोपाल, संतोष पांडेय, शीतला प्रसाद गुप्ता, अशोक, राजकुमार, डा.राकेश दूबे, छत्रपति सिंह, चंद्रूलाल चंद्राकर, बालदत्त पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

 विहिप सामाजिक समरसता अभियान की बैराखास में हुई बैठक में अशोक सिंहल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर प्रमोद मिश्रा, रामभरोसे गौतम,  अशोक कुमार विश्वकर्मा, रामजी यादव, अनिल उपाध्याय, ओम प्रकाश, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

अभोली संवाददाता के अनुसार,  क्षेत्र के गड़ौरा स्थित हनुमान मंदिर पर शोकसभा कर दिवंगत दिवंगत विहिप नेता को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, हरिशंकर सिंह, हरि प्रसाद सिंह, हूबलाल, पंकज, सूर्यनाथ, सुग्रीव बहादुर, धर्मेंद्र, देवेंद्र प्रताप, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को बार हाल में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें विहिप के अंतराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निधन पर शोक जताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि वह जीवन पर्यंत हिंदू समाज के हित को लेकर संघर्ष करते रहे। उनके सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। शोकसभा में कैलाशपति शुक्ला, मोहन लाल, मजहर शकील, बलराम पांडेय, राजेश मालवीय, श्री प्रकाश, अवधेश नारायण सिंह, प्रेमनाथ यादव, आदि मौजूद रहे।


मोढ़ संवाददाता के  अनुसार, क्षेत्र के चकचंदा गांव में शोकसभा कर अशोक सिंघल के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र, दीपक पाठक, देवेश मिश्र, चंचल चौबे, कुंज बिहारी मिश्र, कन्हैयालाल मिश्र, धर्मदेव मिश्र, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता डा. आनंद मिश्रा ने अशोक सिंहल के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वह ताउम्र त्याग का जीवन जीया। राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के लिए उन्होंने गृहस्थ जीवन का त्याग कर दिया। अपनी कोठी तक को दान में दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें