फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत सेंट्रल बार के अध्यक्ष, हरिहर महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में श्रीकांत पांडेय अध्यक्ष और हरिहर सिंह निर्विरोध महासचिव बन गए। उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर भी एक-एक प्रत्याशी का नामांकन होने से निर्विरोध चुने गए। शनिवार को बार हाल परिसर में निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला ने औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल किए गए थे। इससे अध्यक्ष पद पर श्रीकांत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए माता दुलार पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, नीलेश कुमार सिंह, महासचिव पर हरिहर सिंह, संयुक्त सचिव पर आशीष कुमार राय, चंद्र प्रकाश पांडेय, विकास कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पर सत्य कुमार दूबे और प्रबंध कार्यकारिणी के कुल 12 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर माधव प्रसाद यादव, बृजराज यादव, हीरालाल बिंद, प्रमोद कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश, नरेंद्र कुमार द्विवेदी, बृजेश कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार, रामेश्वर दयाल मिश्र, आदिनाथ पाठक, शिवशंकर, नागेंद्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें