सुपारी किलिंग की घटना करने वाले शूटर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई। इस मामले में एक शूटर आमिर निवासी श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को 10 जनवरी को एयरपोर्ट दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक अन्य शूटर फरमूद निवासी दानीपट्टी (प्यारे का पुरवा) लीलापुर प्रतापगढ़ को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने फनमॉल के निकट गोमतीनगर, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग टीमों के साथ प्रधानाचार्य के गांव और विद्यालय की रेकी की गई थी। 19 अक्तूबर को भी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दी थी सुपारी
जेल में बंद सौरभ सिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने पूर्व परिचित मोहम्मद कलीम को हत्या की सुपारी देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड कलीम ने कहा कि पैसे पर हम लोगों को हायर किया गया था। गोली चलाने और साथ रहने वाले के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की बात की थी।