फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड में इनामियां शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी हत्याकांड में इनामी शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो:
17 जनवरी को मिर्जापुर के एक कुएं में मिला था शव
मृतक का मोबाइल बरामद, आरोपी भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज कंसापुर के चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने वाला शूटर और हत्याकांड का तीसरा आरोपी सोहन उर्फ धर्मेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद हो गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामबदन सिंह ने सोमवार को पत्रकारों के सामने गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता का शव मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के चिंदविक गांव के एक कुएं से बरामद हुआ था। मृतक के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप दूबे, आशीष दूबे और सोहन उर्फ धर्मेंद्र पासी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुरुआती दो दिनों में ही आशीष और प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शूटर सोहन पुलिस को चकमा दे रहा था। इसके बाद एसपी ने शूटर पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। सोमवार को सुबह औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने हवाई पट्टी उगापुर के पास से शूटर सोहन उर्फ धर्मेंद्र पुत्र कामता प्रसाद निवासी नकटापुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उगापुर के एक कालीन कंपनी में मजदूरी करता था। कंपनी में ही उसकी मुलाकात आशीष दूबे से हुई थी। प्रदीप दूबे ने चावल कारोबारी की हत्या के लिए एक लाख देने की बात कही थी। मैं काफी कर्ज में था, इसलिए हामी भर दी। शिव कुमार को दो गोली मारने के बाद असलहा प्रदीप को दे दिया था। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी अजय सिंह, सचिन झा, तुफैल अहमद, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, सुभाष सिंह, कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा, कृष्ण मोहन सिंह, अजय यादव, राजन सरोह, अमितेश आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
व्यापारी हमले में तीन को उठाया
ज्ञानपुर। चौरी के व्यापारी शिव प्रसाद जायसवाल पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेे लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। गत बुधवार को व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने असलहे से हमला किया था। एसपी के निर्देेश पर चौरी पुलिस और स्वाट टीम मामले में गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सूत्रों की मानें तो स्थानीय स्तर के तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें