फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ जलवा दिखाएगा भदोही का शिवम, हार्दिक पांड्या की जगह हुआ चयन

Thu, 24 Oct 2019 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
परिजनों के साथ शिवम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए यूपी के भदोही जिले के मानिकपुर गांव निवासी शिवम दूबे का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। मुंबई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम आईपीएल में भी खेल चुका है। चयन की खबर मिलते ही यहां जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


शिवम के चाचा पूर्व सांसद रमेश दूबे ने कहा कि शिवम के टीम में बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। चौरी के मानिकपुर गांव निवासी इस प्रतिभावान खिलाड़ी का चयन होने की जानकारी मिलते ही कालीन नगरी खूशी से झूम उठी। वहीं जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता जाहिर की।

उसके घर पर बधाई देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। शिवम उस समय सुर्खियों में आया, जब आईपीएल क्रिकेट खेल में चयन के लिए बेस प्राइज से 25 गुना अधिक पांच करोड़ की कीमत में कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने उसे खरीदा था। शिवम दुबे जिले के पूर्व सांसद रमेश दुबे के छोटे भाई राजेश दुबे का पुत्र है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिले का मान बढ़ाने की खुशी में स्थानीय लोगों ने चौरी बाजार और मानिकपुर में मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता जताई। परिजनों ने बताया कि वह क्रिकेट खेल में बचपन से ही प्रतिभाशाली था। हर क्षण क्रिक्रेट में ऊंचाई छूने की लालसा उसमें बचपन से ही देखी जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें