फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सप्ताह भर से जारी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड के चलते शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। सुबह हल्का कोहरा और दिनभर बादलों की मौजूदगी ने मौसम को और सुस्त बना दिया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे पहले लगातार तापमान में वृद्धि हो रही थी, लेकिन ठंड ने अचानक अपनी पकड़ मजबूत कर ली। तापमान में कमी के साथ-साथ पछुआ हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में सोमवार को हवा की अधिक चाल के कारण दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन बादलों की मौजूदगी और तेज हवा के चलते गलन की स्थिति बनी रही। हवाओं में नमी अधिक होने के कारण गलन का असर और बढ़ गया। लोगों ने दिनभर अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत लेने की कोशिश की। सफर कर रहे राहगीरों को भी कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें खड़ी कर दी। बाइक सवारों की रफ्तार भी गलन के कारण धीमी रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई।


इनसेट:
नई बाजार व मोढ़ में नहीं जल रहा अलाव
मोढ़। ठंड की मार से हर कोई परेशान है, ऐसे में जिले के नई बाजार सहित मोढ़ बाजार, रेलवे स्टेशन के पास, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, कस्तूरीपुर चौराहा, करियांव सहित नई बाजार, आजाद नगर, चांदनी चौक, शिवाजी नगर, लोहिया नगर, अब्बास नगर, अंबेडकर नगर आदि स्थानों पर अलाव नहीं जल रहा है। इससे राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से बाजार में अलाव जलाने की मांग की है। हीरामणि यादव, दिनेश पाठक, प्रेम यादव, पवित्रा देवी, धीरज गुप्ता, राजीव मोदनवाल आदि ने अलाव जलाने की मांग किया है।
विज्ञापन


-
इनसेट:
ठंड में कांप रहा बनवासी परिवार
सुरियावां। वाराणसी जंघई रेलवे रूट के सुरियावां स्टेशन पर कड़ाके की ठंड के बीच यात्री कांप रहे हैं। एक बनवासी परिवार खुले आसमान के नीचे बैठा रहा। ये पत्ता तोड़कर रोजाना वाराणसी बेचने जाते हैं। गोपीगंज नगर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा करकट जला कर राहगीर आग ताप रहे हैं। इससे निकलने वाले धुआं से आंखों में जलन, सांस संबंधी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें