फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरजी के सेक्रेटरी से होगी सात लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के बरजी कला गांव के सेक्रेटरी से सात लाख रुपये की रिकवरी होगी। जांच में गांव के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। गांव के विकास कार्यों की जांच के लिए उप कृषि निदेशक की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए सरकार हर वित्तीय वर्ष में करोड़ों रुपये अलग-अलग मदों में भेजती है, लेकिन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी शौचालय, आवास, खड़ंजा, हैंडपंप रिबोर समेत अन्य योजनाओं में जमकर घपलेबाजी करते हैं। औराई विकास खंड के वर्जीकला गांव में 6,81,050 रुपये का घोटाला किया गया है। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पारसनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिया। साथ ही तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए गबन की धनराशि को 24 किस्तों में वेतन से वसूली करने को कहा है।
बताते चलें कि बरजी गांव निवासी स्मित प्रतीक और उमाकांत दुबे आदि ने तत्कालीन प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। तीन नवंबर 2017 को डीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच में मामला सही मिलने पर फाइनल जांच कराने के लिए उपनिदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। अधिकारियों की टीम ने 24 अक्तूबर 2020 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ वेतन से प्रति किस्त 28,377 रुपये प्रति माह वसूली कराने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि अंतिम जांच में छह लाख 81 हजार की घपलेबाजी सामने आई है। जिसको संज्ञान में लेते हुए सेक्रेटरी के वेतन से वसूली का आदेश दिया गया है। प्रकरण में सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें