ज्ञानपुर। आधार सीडिंग न कराने पर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड के साढ़े सात हजार यूनिट मार्च तक फर्जी घोषित हो जाएंगे। आपूर्ति विभाग इसकी तैयारी में लग गया है। फरवरी तक सीडिंग न होने पर यह कदम उठाया जाएगा।
जिले में तीन लाख पात्र गृहस्थी, 38 हजार अंत्योदय कार्डों पर प्रति माह 11 लाख 86 हजार 145 यूनिट राशन का उठान होता हैं। विभाग की ओर से 11 हजार 63 हजार 241 यूनिट की आधार सीडिंग पूर्ण करने की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। 22 हजार 904 यूनिटों की सीडिंग अवशेष हैं, जिसमें अभी तक 7558 मुखिया सीडिंग कार्य पूर्ण करने के नाम पर कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इसके लिए आपूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और नगरीय-ग्रामीण क्षेत्रों के 744 कोटेदारों को सख्त निर्देश मिला है लेकिन अभी तक सीडिंग के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई जा रही है। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि फरवरी तक मुखिया कोटेदारों के यहां आधार कार्ड की छाया प्रति देकर सीडिंग कार्य पूरा कराने में सहयोग नहीं किया तो मार्च में 7558 यूनिट के मुखिया को फर्जी घोषित कर दिया जाएगा और लाभार्थी मुखिया राशन से वंचित होने के जिम्मेदार स्वयं चमाने जाएंगे। आपूर्ति निरीक्षक डीघ, औराई, भदोही, अभोली को सख्त हिदायत दिया है कि 18 फरवरी को वितरण की तिथि समाप्त होने पर अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट दिया जाए।