फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने दो बाइक में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के काजीपुर में बीती रात अराजक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी दो मोटर साईकिलों में आग लगा दी। आग से एक मोटर साइकिल तो पूरी तरह से जल कर खाक हो गईं जबकि एक अन्य बाइक भी जल गई। इस संबंध में भुक्तभोगी सेराज अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी है जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में सेराज ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी गाड़ी वहीं गाड़ी खडी करता है। बीती रात लगभग 2 बजे घर के बाहर एक महिला ने शोर मचाकर लोगों को जगाया और बताया कि मोटर साइकल धूधू कर जल रहा है। इस पर पास पड़ोस के लोग जग गए। लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी। सेराज के अनुसार उसकी बाइक के पास खड़ी दूसरी बाइक का अगला हिस्सा भी जल गया है। कारण पूछे जान पर उसने अनभिज्ञता जताई और कहा कि उसका किसी से विवाद भी नहीं है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर छानबीन के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें