फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राखी बुक करने के लिए डाकघर में अलग काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डाक विभाग ने महिलाओं को अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए भदोही डाकघर में अलग काउंटर खोला है। राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

लिफाफे के लिए अतिरिक्त शुल्क देकर राखी सुरक्षित देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है। रक्षाबंधन में चार दिन का समय है लेकिन पांच हजार राखियों की बुकिंग बहनें कर चुकी हैं, जबकि डेढ़ हजार राखियां देश के विभिन्न भागों से भदोही पहुंची हैं।
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए डाक विभाग हमेशा से कुछ अलग व्यवस्था करता रहा है। देश में ऐसे बहुत से स्थान हैं, जहां निजी कूरियर सेवा प्रदाताओं की पहुंच नहीं है लेकिन डाक विभाग आसानी से जरूरी सामान पहुंचा देता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि बहनों को जब अपने भाइयों को राखी भेजनी होती है तो वे डाक विभाग पर भरोसा करती हैं। इन दिनों भदोही डाकघर में प्रतिदिन हजारों राखियां बुक हो रही हैं। डाक विभाग ने अलग से एक लिफाफा भी तैयार किया है, जो वाटर प्रूफ है। लिफाफे की कीमत 10 रुपये रखी गई है। सब डिवीजनल इंस्पेक्टर व्यासमुनी पाठक ने बताया कि 50 ग्राम तक की राखी वाटर प्रूफ लिफाफे में 52 रुपये में देशभर में कहीं भी भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

बताया कि 50 ग्राम से अधिक वजन की राखी बंगलूरू, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई आदि को भेजने के लिए 82 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें