सेमराध में 50 लाख का विकास कराने और लोहिया आवास के तहत चयनित कराने की घोषणा की। उन्होंने त्वरित तौर पर 50 सोलर लाइट, शौचालय और हैंडपंप का भी आश्वासन दिया।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा के एक-एक गांव को आदर्श बनाएंगे। सेमराध के लोगों ने उनको हमेशा प्यार दिया है, जिसको वह ब्याज सहित वापस करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि जिले के पिछड़े इलाकों में विकास कार्य कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इसके पूर्व आयोजक अमलदार सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, किरण सिंह ने अध्यक्ष और ज्ञानपुर विधायक को कबूतर भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा, जिला महासचिव राजितराम यादव, जिला पंचायत सदस्य दीवाकर शुक्ला, विष्णु स्वर्णकार, विनोद मिश्रा, रामबली सिंह, रविशंकर पांडेय, महेंद्र मिश्र, अखिलेश सिंह, कल्लन सिंह, महाबीर यादव, परवींद्र सिंह, देवी प्रसाद, केपी बिंद, राम विधान यादव, जगत बहादुर, अजीत, कमला महतो आदि मौजूद रहे।