फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां कोतवाली के सनाथपुर गांव में मंगलवार की रात बरात में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें वर पक्ष से चार लोग घायल हो गए। उन्हें सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने के पहले विवाद करने वाले भाग गए।
विज्ञापन

सनाथपुर में श्यामकमल गौतम की लड़की की शादी मोढ़ पुलिस चौकी के देईपुर गांव के कल्लू गौतम के लड़के से तय थी। मंगलवार को बारात आई थी। द्वारचार के बाद बराती जल जलपान करने लगे। जयमाल की रस्म अदाएगी चल रही थी। घराती और बराती जयमाल में व्यस्त रहे। इस बीच आर्केस्ट्रा चालू हो गया। आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ बरातियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
इसमें बरात पक्ष के मंजन गौतम (35), सूरज (28), भुल्लन (50), कटवार शिजोर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग गए। इसके बाद किसी तरह विवाह संपन्न हो सका। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के पहले मारपीट करने वाले भाग गए थे। तहरीर मिलेगी तो तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें