ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। भदोही जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को विधायक के दो समेत आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब तक विधायक के कुनबे के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र समेत 10 लोगों पर गुरुवार को ही अवमानना के मामले में वाराणसी के जैतपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। रिश्तेदार का भवन एवं फर्म हड़पने के आरोप में गोपीगंज थाने में सितंबर 2020 में मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक पर सामूहिक दुष्कर्म सहित नौ मुकदमे दर्ज हुए।
जिले में आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त
इस सिलसिले में तत्कालीन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी करते हुए विधायक का आपराधिक इतिहास भी तलब किया था। विधायक इस समय आगरा जेल में निरुद्ध हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विधायक विजय मिश्र पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज