फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान और नवाचार से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन नवाचार और विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ प्रार्थना और योग से हुआ। इस मौके पर भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) से पधारीं मुख्य वक्ता डॉ.बीडी गुप्ता ने बताया कि विज्ञान और नवाचार से समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा समाज में वैज्ञानिक और तार्किक दृष्टिकोण अपनाने से हर क्षेत्र में उन्नति होती है। यह सेना, स्वास्थ्य, कृषि या कोई भी अन्य व्यवसाय हो सकता है। उन्होंने कहा नवाचार और विज्ञान से व्यक्तित्व विकास और रोजगार सृजन होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है, जिससे परस्पर सहयोग, प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। प्राचार्य प्रो. डॉ.मुरलीधर राम ने छात्रों को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया और बताया कि योग से मानसिक और शारीरिक समस्याएं कम होती हैं तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।
तीसरे दिन सांस्कृतिक आयोजन के तहत सरिता मौर्य ने सरस्वती वंदना, वंदना राय ने स्वागत गान, जोया अंजुम और नेहा यादव ने शायरी तथा ललिता यादव, मनीषा कुमारी और अनु मोदनवाल ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनीश कुमार मिश्र और डॉ.श्वेता सिंह के नेतृत्व में शिविरार्थियों ने श्रमदान किया। डॉ.अनुराग सिंह, डॉ.राजकुमार सिंह यादव, डॉ.यशवीर सिंह और डॉ.गौतम गुप्ता ने प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें