हड़ताल अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन के आह्वान पर की गई, जिसमें केवल स्टेट बैंक आफ इंडिया से संबद्ध बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे।
बैंक के दीप नारायण मिश्र ने कहा कि बैंक की विमुक्ति समेत हमारी नौ मांगों पर लंबे अर्से से वार्ता चल रही है, लेकिन प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि जनपद में एसबीआई से संबद्ध केवल दो बैंक स्टेट बैंक आफ पटियाला ज्ञानपुर और स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर भदोही में है।
दोनों बैंकों में कामकाज नहीं होने से ग्राहकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोनों बैंकों को मिलाकर आज लगभग एक करोड़ रुपये की क्लीयरिंग नहीं हो सकी।
उधर बैंक शाखा में तालाबंदी कर बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कहा गया कि हम भीख नहीं अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में कैशियर पीएन उपाध्याय, शील कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, समीउल्लाह, विजय नारायण पांडेय, जीएन गोस्वामी, आरके पांडेय आदि शामिल रहे।