जिले में दीपावली के पहले पटाखे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को गोपीगंज पुलिस ने कस्बा गोपीगंज के सदर मोहाल में अवैध रूप से पटाखा भंडारण के मामले का खुलासा किया। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नौ कार्टून व एक झाल में पटाखा बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज अभिनव वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे का भंडारण कर रहे हैं। जितनी मात्रा में होना चाहिए उससे ज्यादा है।ऐसे में उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करायी गई। राजेश कुमार जायसवाल के यहां से नौ कार्टून व एक झाल में अवैध पटाखा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब एक लाख चालीस हजार रुपये है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आगामी त्योहार में बेचने के लिए लाया था। आरोपी का चालान कर दिया गया।