वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर के बीच चलने वाली सामान्य बसों में एक रुपये और दूरदराज क्षेत्रों की ओर रफ्तार भरने वाली वातानुकूलित बसों में दो रुपये किराया बढ़ा गया है।
एक अप्रैल से टोल टैक्स की वृद्धि का असर रोडवेज यात्रियों पर पड़ने लगा है। रोडवेज प्रशासन ने यात्री किराए में एक से दो रुपये तक की वृद्धि कर दी है। यहीं नहीं, बढ़े दर किराया वसूलने के लिए निगरानी भी शुरू कर दी गई है। किराया बढ़ने से यात्रियों पर अतिरिक्त भार पड़ा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने कैंट डिपो वाराणसी, काशी ग्रामीण डिपो प्रयागराज के सिविल लाइंस, जीरो रोड, मेजा रोड से प्रतिदिन वाराणसी-प्रयागराज के बीच फेरा लगाने वाली लगभग डेढ़ सौ छोटी-बड़ी बसों की निगरानी शुरू कर दी है।
परिवहन निगम के वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि एक अप्रैल से बढ़े टोल टैक्स वाले दिन से ही वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर के बीच चलने वाली सामान्य बसों में एक रुपये और दूरदराज क्षेत्रों की ओर रफ्तार भरने वाली वातानुकूलित बसों में दो रुपये किराया बढ़ा गया है। यात्रियों को बढ़े दर पर किराया देना पड़ेगा। परिचालकों को बढ़े दर पर किराया वसूलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
एक-दो दिन में पेटीएम में भी किराया सूची अपलोड करा दी जाएगी। उधर, रोडवेज बस यात्री लालू यादव, आरबी यादव, मो.नसीम, इश्तियाक आलम, सुशील सिंह आदि ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बार-बार हो रही वृद्धि को किराया में वृद्धि का मुख्य कारण बताया।