फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सड़कें बन गईं जानलेवा, लोग परेशान

Tue, 05 Jul 2016 01:41 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद लगे जल जमाव से होकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
दो दिन की बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की कलई उधेड़कर रख दी है। नगर और आसपास के गांवों की तमाम बदहाल सड़कें बारिश में जानलेवा बन चली हैं। कीचड़ से सन चुकीं सड़कों पर चलते हुए कई लोग गिरते नजर आए।
विज्ञापन


ज्ञानपुर नगर को पुरानी बाजार होते हुए लालानगर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण तहसील मार्ग बारिश में खतरनाक हो गया है। जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो चुके पीडब्ल्यूडी के इस रोड पर आवागमन जोखिम भरा काम हो गया है। जिला अस्पताल, तहसील, आबकारी कार्यालय, कोतवाली और विभिन्न बैंकों तक आवागमन का मुख्य जरिया माने जाने वाले इस मार्ग को जिम्मेदारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया है। आलम यह है कि सड़क पर हर दो कदम पर दो-दो फीट के गड्ढे हो गए हैं।

सड़क पर ज्ञानपुर कोतवाली के गेट के ठीक सामने घुटने तक जलजमाव न सिर्फ सड़क पर आवागमन करने वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हैरत की बात यह है कि इस मार्ग से होकर डीएम, एसपी समेत कई प्रशासनिक उच्चाधिकारी अक्सर गुजरते हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। सोमवार को कीचड़ और बारिश के पानी के बीच से गुजरते हुए कई राहगीर सड़क पर गिरते पड़ते निकलते नजर आए। बदहाली के दौर से गुजर रहे कई संपर्क मार्ग भी बदहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें