फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे

Mon, 04 Jul 2016 01:37 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के सनाथपुर गांव में रविवार को खेत में काम करते समय बिजली गिरने से  महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घर वाले घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपर के लिए रेफर किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

सनाथपुर गांव निवासी धन्ना सोनकर रेहन पर खेत लेकर सब्जी की खेती करते हैं। उसी जमीन में वह रविवार को कोहड़ा की बुआई करा रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे अचानक बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से जया देवी (22) पुत्री मोहर गौतम,  रेनू (22) पत्नी नित्यानंद गौतम, धन्ना सोनकर (70) सुशीला (23) पत्नी विनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां लेकर लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। जया की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें