फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचा चावल, वितरण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत राशन का वितरण नहीं हो रहा। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवारों को जून के प्रथम चरण में वितरित होने वाला सामान चार जुलाई तक भी नहीं हो सका। कोटे की लगभग तीन सौ दुकानों पर वितरण करने के लिए राशन नहीं पहुंच सका है। जबकि खाद्य एवं रसद आयुक्त ने दो जुलाई को निर्देश जारी कर तीन जुलाई से वितरण शुरू करने का आदेश भी दिया था। यह समय सीमा भी बीत चुकी है।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने बताया कि दो दिन से वह बोरी और झोला लेकर कोटे की दुकानों पर पहुंचे रहे लेकिन कोटेदार पूरा सामान न मिलने की बात कहकर वापस कर रहे हैं। इधर, ब्लाक गोदामों पर कोटेदारों की गहमागहमी सुबह से लेकर देर शाम तक देखी जा सकती है। एआरओ शिवनारायण ने बताया कि 730 कोटे की दुकानों में से अब तक 430 दुकानों पर ही गेहूं, चावल, तेल, नमक, चना पहुंचाया जा सका है। आमद कम होने से तीन सौ दुकानों पर चावल पहुंचाने का क्रम जारी है। कहा कि सारा अनाज नहीं पहुंचने से ही वितरण का कार्य प्रभावित है। कोटेदार भी सारा सामान नहीं पहुंचने के कारण वितरण नहीं कर रहे। हालांकि ब्लाक गोदाम से उठान का समय 12 जुलाई है। तिथि के पूर्व ही सभी कोटे की दुकानों पर खाद्य सामग्री पहुंच की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें