फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामिया, बनारस में चालक की हत्या कर लूटा था काजू लदा ट्रक

Fri, 07 Jan 2022 08:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी के लंका क्षेत्र में हाईवे पर चालक की हत्या कर काजू लदा ट्रक लूट का मास्टरमाइंड राजेश बिंद उर्फ खेतई को भदोही पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। राजेश बिंद 25 हजार का इनामिया है। 
विज्ञापन
काजू भरा ट्रक लूटकांड का मास्टरमाइंड भदोही में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में चालक की हत्या कर काजू लदे ट्रक को लूटने के मामले में मास्टर माइंड 25 हजार के इनामिया बदमाश को भदोही पुलिस ने गुरुवार रात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल प्रधानपति राजेश बिंद उर्फ खेतई के पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई। है। उसे खेमापुर तिराहा करियावां मार्ग से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भदोही सीओ के नेतृत्व में स्वॉट टीम और प्रभारी निरीक्षक भदोही की टीम जांच कर रही थी। उसी दौरान गुरुवार रात रात करीब दो बजे नेता नगर तिराहे से बाइक सवार दो लोग आ रहे थे। स्वॉट टीम ने बाइक सवारों को रोका तो वे भदोही की तरफ भागने लगे।

बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई  प्रभारी निरीक्षक की जान
स्वॉट टीम ने दोनों का पीछा किया तो वह मोढ़ बाजार की ओर चले गए। वहां भी पुलिस को देखकर करियांव जौनपुर रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने रुकने को कहा तो बदमाश फायरिंग करने लगे। एक गोली प्रभारी निरीक्षक भदोही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद बाइक सवार गिर गए।

विज्ञापन

अंधेरे का लाभ उठाकर एक तो फरार हो गया, लेकिन दूसरा जो पकड़ा गया उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश बिंद उर्फ खेतई बताया। एसपी के अनुसार खेतई ने बताया कि वह छनौरा दुर्गागंज का रहने वाला है। अमृत, अनुप पाल और पवन के साथ मिलकर वाराणसी में ट्रक चालक की हत्या की थी। अमृत पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
पढ़ेंः शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों नाबालिग

राजेश बिंद के खिलाफ 49 मुकदमे दर्ज

आरोपी राजेश बिंद के खिलाफ हत्या, लूट सहित कुल 49 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी के अनुसार आरोपी वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या कर काजू लदे ट्रक की लूट के मामले में मास्टर माइंड था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज खमरिया लाइन हाजिर 

खमरिया के चौकी इंचार्ज अजय मिश्र एक बार फिर चर्चा में है। अब लाइन हाजिर करने के मामले को लेकर है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने लाइन हाजिर कर लिया है। उन्होंने बताया कि रि-पोस्टिंग के मामले में उन्हें हटाया गया। आगामी चुनाव के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें