फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपें राजस्व कर्मी: तहसीलदार

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में कर्मचारियों के साथ बैठक करते तहसीलदार देवेंद्र यादव। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सदर तहसील में बृहस्पतिवार को हुई लेखपालों और कानूनगो की बैठक में बाढ़ग्रस्त गांवों के स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि तटवर्ती गांवों के स्थलीय निरीक्षण में लापरवाही और मनमानी पर विभागीय कार्रवाई विवशता बनेगी। गत माह से गंगा के जल स्तर में हो रही भारी बढ़ोतरी के कारण धनतुलसी, कोनिया, कटरा, छेछुआ, इटहरा, मवैयाथान सिंह, बारीपुर, कलिंजरा आदि गांवों में कटान का खतरा बढ़ ही रहा है। पानी गांवों की ओर रुख कर देने से स्थिति को संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक बाढ़ चौकियों की स्थापना की है। बावजूद इसके लेखपाल, कानूनगो को मिली जिम्मेदारियां निभाने में मनमानी देखी जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक दशक पूर्व सैकड़ों बीघे उपजाऊ खेतों के गंगा में विलीन होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रति वर्ष हो रहे इस दोहन को रोकने और बाढ़ से तटवासियों को राहत देने के लिए प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है। तहसीलदार ने हिदायत दी कि अब भी समय है राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट सौंपे। बैठक में लेखपाल, कानूनगो समेत तहसील के अधिकारी-कर्मचरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें