ज्ञानपुर के बड़ाडीह में वीर शिरोमणि रुपन बारी तिराहा का लोकार्पण करते चेयरमैन हीरालाल मौर्य।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो बड़ा डीह को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग तिराहे का नाम वीर शिरोमणि रूपन बारी के नाम पर बृहस्पतिवार को चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के नाम पर लोकार्पित होने वाले चौराहे-तिराहे उनकी यादों को ताजा करते रहते हैं। कहा वार्ड में आवागमन की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
कहा अपने वार्ड और तिराहे को स्वच्छ रखने में जनसहयोग जरूरी है। तभी स्वच्छता अभियान की कल्पना की जा सकती है। देश की आजादी में रूपन बारी के योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर सभासद आशीष रावत, आलोक रावत, विजय बिंद, पिंटू दादा, रंजीत गुप्ता, भोला मौर्या, राजू रावत, धीरज मौर्या, सोनू पासी, प्रकाश श्रीवास्तव, शशिभूषण रावत, अविनाश रावत, सुनील कुमार रावत आदि रहे।