फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत:फाटक मार्ग पर लगे हाईट गेज की बढ़ेगी ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड से हंडिया तक पूर्ण हो चुके तीसरे चरण के दोहरीकरण कार्य में छोटी-मोटी कमियों को दूर करने का प्रयास चल रहा है। बुधवार को जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित फाटक संख्या 45सी पर लगे हाइट गेज की ऊंचाई बढ़ाई गई।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों का मानना है कि अधिकारियों के निर्देश पर उन्हीं फाटकों पर हाइट गेज की ऊंचाई बढ़ा रहे हैं, जहां पर मार्ग को ऊंचा कराया गया है। लगभग 90 किलोमीटर वाले इस रेल खंड को तीन वर्ष पूर्व ही केंद्र सरकार ने दोहरीकरण, विद्युतीकरण योजना में शामिल कर लगभग आठ सौ करोड़ की परियोजना को अब तक 45 किलोमीटर में दो चरणों तक पूरा कर ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
तीसरे चरण में ज्ञानपुर रोड स्टेशन से प्रयागराज जिले में पड़ने वाले हंडिया स्टेशन तक लगभग 15 किलोमीटर का कार्य कराया जा रहा है। बनारस से प्रयागराज तक पड़ने वाले लगभग 60 से 70 फाटकों पर हाइट गेज को लगभग 12 फीट की ऊंचाई दी गई थी, जिससे वाहन ओएचई करंट से बच सके। इसी बीच कार्यदायी संस्था ने आवागमन को सुचारु रखने के लिए दरवांसी-चंदापुर, राजापुर-मैलौना, सरायजगदीश-सीतामढ़ी, कौलापुर-बिहरोजपुर, पड़ाव-आनापुर, केड़वरिया-रामपुर गंगा घाट, अहिमनपुर-खमरिया, घनश्यामपुर-बिहसपुर, महराजगंज-परानापुर, माधोसिंह-औराई आदि फाटक मार्ग को ऊंचा कर दिया। लगभग दो सप्ताह पूर्व औराई-माधोसिंह फाटक का मामला मंत्रालय तक पहुंचने पर रेल अधिकारियों ने तीन घंटे का ब्लाक लेकर आर्डिनेंस फैक्ट्री अमेठी जाने वाले 4072 टन वाली मशीन को सड़क मार्ग से पार कराया था। उक्त मशीन लगभग एक माह पूर्व चील्ह गंगा घाट पर खड़ा था। फाटक मार्ग पर लगे हाइट गेज की ऊंचाई कम होने से मशीन गंगा घाट से तब तक आगे नहीं बढ़ सकी, जब तक रेल प्रशासन ने हाइट गेज उखाड़ने का निर्देश जारी कर दिया। रेल खंड के मुख्य रेलपथ निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में उन्हीं फाटक मार्गों पर लगे हाइट गेज की ऊंचाई बढ़ाने में रेल विकास निगम तेजी दिखा रहा है, जहां पर बने मार्ग ऊंचे हैं। जनवरी के मध्यांतर तक रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन के निरीक्षण की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें