फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शाम को 40 किमी की रफ्तार से चली हवा से राहत

विज्ञापन
भदोही नगर में शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार सुबह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होने लगा। धूप निकलते ही दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। दोपहर विद्युत कटौती और हवा बंद होने से लोग पसीने से भीग गए। वहीं शाम छह बजे के करीब अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों का जमघट होने लगा। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। बारिश खत्म होने के बाद से ही आसमान साफ रह रहा है। जिससे दिन में तेज धूप के कारण उमस तो रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। सोमवार सुबह से ही धूप खिली रही, हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। छह बजे के करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। हवा में नमी होने से उमस से राहत मिली। कई जगह धूल भरी आंधी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने सुकून की सांस ली।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। क्योंकि मानसून अब विदाई की ओर है। बताया सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह हवा किसानों के लिए यह थोड़ी चिंताजनक भी है, क्योंकि खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचने का डर है। लेकिन मंगलवार से मौसफ साफ रहेगा, हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें