फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पिछले लगभग तीन सप्ताह से उमस और गर्मी से छकाने के बाद मेघ रविवार को सुबह से ही किसानों और नगरवासियों पर मेहरबान हो गए। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक हुई मूसलाधार वर्षा से किसानों के चेहरे जहां खिल उठे। वहीं शहरी क्षेत्र की सूरत बिगड़ गई। जलनिकासी व्यवस्था के अभाव में शहर के प्रमुख मार्गों सहित वार्डों की गलियों में जलभराव हो जाने से दिन भर स्थिति नारकीय बनी रही। किसानों का कहना है कि यह बारिश हमारे लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन सड़कों पर पानी लगने और कीचड़ से मुसीबत बढ़ गई। स्टेशन रोड, मेन रोड पर तो हमेशा से पानी लगता रहा है। लेकिन आज की बारिश से पीरखांपुर, मशाल टाकीज रोड, काजीपुर, जमुंद, दरोपुर, काशीपुर, छेड़ीबीर, जल्लापुर, बंधवा नईबस्ती आदि मोहल्लों की स्थिति भी नारकीय हो गई। देर शाम तक मुख्य मार्गों से पानी तो निकल गया था लेकिन शहर की गलियां अभी भी चलने फिरने लायक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें