फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा सूफी अमानुल्लाह का दरगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ के वार्ड नंबर 20 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्याम कुमारी मौर्या का स्वागत सूफीनगर-मैलौना वासियों ने रविवार को किया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राशनकार्ड, आवास, शौचालय, इंटरलाकिंग जैसी मूलभूत समस्याओं को गिनाकर दूर कराने की मांग की। श्याम कुमारी ने कहा कि यह वही वार्ड है जहां से लगभग 20 वर्षों तक ऐसे लोगों ने प्रतिनिधित्व कर विकास की गंगा बहाई है जिनका बखान करना मुश्किल है। वार्डवासियों ने हमें पहली बार मौका दिया है तो हम भी उनकी भावनाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी। अल्पसंख्यक विभाग डीघ ब्लॉक प्रशासन से अल्पसंख्यक वर्ग की 25 फीसद आबादी वाले गांवों की जानकारी मांगने के बाद भी सर्वेक्षण रिपोर्ट नहीं दी गई। यदि रिपोर्ट दी गई होती तो आज यह वार्ड भी प्रधानमंत्री जनविकास योजना से जुड़ कर आदर्श वार्ड की श्रेणी में होता। जिला पंचायत की प्रथम बैठक में सड़क, नाला निर्माण, सूफी बाबा दरगाह पर हाईमास्ट लगवाने, चारों गांवों की सीमा स्थित गली-कूंचों को इंटरलाकिंग से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार है। अनुमोदन और धनराशि स्वीकृत होते ही पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर आरबी यादव, प्रदीप मौर्य, कुंवर प्रमोदचंद मौर्य, मो.समीर, खलिकुन निशां, अफसाना बेगम, सईदा बेगम, नूरजहां, मुमताज, साईनाथ, मुन्नी बेगम, सितारा, गुलशन, मुरली गौतम, रुखसाना बेगम, रेहाना, ताहिरा बेगम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें