ज्ञानपुर। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले कृषि विभाग की टीम ने कीटनाशी उर्वरकों की जांच को तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को गठित टीम ने सात खाद-बीज की दुकानों की जांच की। जंगीगंज में एक दुकान का रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने बताया कि टीम ने मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज, किसान फर्टिलाइजर एजेंसी जंगीगंज, साईं एग्रो सिड्स थानीपुर गोपीगंज, मौर्या बीज भंडार ज्ञानपुर, एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र जंगीगंज की जांच की। इस दौरान दो कीटनाशी के नमूने लिए गए। मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज का रेट बोर्ड और वितरण रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। इस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराएं।