फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बोले: सपा में मिलता है गुंडों और बदमाशों को संरक्षण, सत्ता सुख के लिए भाजपा में नहीं आया

Sun, 06 Feb 2022 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में रंगनाथ मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रंगनाथ मिश्र ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए 17 साल बाद वापस आया हूं। तीनों सीटों पर पार्टी की जीत के लिए मेहनत करूंगा। पांच साल में प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है। आम आदमी भयमुक्त जीवन जी रहा है। सपा में गुंडों और बदमाशों को संरक्षण मिलता है।

विज्ञापन


वह शनिवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर में जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सपा में भदोही ही नहीं पूरे प्रदेश का अपराधीकरण हो गया था। उसका विरोध सिर्फ भाजपा ने किया। 2017 की तरह भाजपा 2022 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। जिले की तीनों सीट जिताने के लिए वह प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र के बारे में उन्होंने कहा कि उनको टिकट ही नहीं मिलेगा। यदि मिलेगा तो उनकी जमानत जब्त होगी। मैंने न तो सत्ता सुख के लिए 17 साल पूर्व भाजपा छोड़ी थी और न ही इसके लिए वापस आया हूं। जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, मुकेश सिंह, भरत राज सिंह, सुभाष मालवीय, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें