बताया कि स्वच्छता आप अपने लिए करेंगेे। आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखेेंगे तो इसका लाभ आप लोगों को ही मिलेगा।
रैली के बाद आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) संरक्षक डा.अरविंद राम ने कहा कि आसपास साफ सफाई के साथ साथ आंतरिक मन भी स्वच्छ होना आवश्यक है। जलवायु स्वच्छ रखने के लिए शौचालयों का निर्माण कराएं।
डा.यशवीर सिंह ने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। गंदगी वाले स्थानों पर बीमारी फैलती है। डा.रुस्तम अली ने बताया कि देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है जिसमें युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। युवाओं के सहयोग से ही अभियान सफल होगा।
इसके पूर्व शिविरार्थियों ने गांवों में रैली निकाली और जगह जगह रुक कर स्वच्छता के बारे में बताया। टोली नंबर दो ओर चार ने नुक्कड़ नाटक कर के भी लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन दिव्या भारती ने किया।
इस अवसर पर पूजा, निशा विश्वकर्मा, गुड़िया यादव मनीषा यादव, शिल्पायादव आदि के अलावा डा.ब्रिजेश सिंह, वर्षा रानी सिंह, डा.राजकुमार, डा.श्वेता सिंह, डा.केएस यादव, डा.रेनू तिवारी, डा.भावना सिंह, गुलाब तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।