हादसे से अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पट्टी बेजांव गांव निवासी अनिल बिंद (18) पुत्र रमेश बिंद सुरियावां के एक टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार को पुरानी बाजार में निहुरी हलवाई के यहां शादी की सजावट के लिए टेंट को लगा रहा था। उसी दौरान लोहे की पाइप उठाया तो वह तार से रगड़ खा गया। बिजली के तार से रगड़ खाते ही उसमें करंट उतर गया। इससे वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे मृत समझकर उसके घर ले गए। वहां कुछ लोग शरीर गर्म होने की बात कहकर अस्पताल ले जाने को कहे। गांव वाले उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की छह छोटी बहने हैं।