फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Sun, 15 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बताया कि स्वच्छता आप अपने लिए करेंगेे। आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखेेंगे तो इसका लाभ आप लोगों को              ही मिलेगा।
विज्ञापन

रैली के बाद आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य और राष्ट्रीय सेवा योजना  (एनएसएस) संरक्षक डा.अरविंद राम ने कहा कि आसपास साफ सफाई के साथ साथ आंतरिक मन भी स्वच्छ होना आवश्यक है। जलवायु स्वच्छ रखने के लिए शौचालयों का   निर्माण कराएं।
डा.यशवीर सिंह ने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। गंदगी वाले स्थानों पर बीमारी फैलती है। डा.रुस्तम अली ने बताया कि देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है जिसमें युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। युवाओं के सहयोग से ही अभियान सफल होगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व शिविरार्थियों ने गांवों में रैली निकाली और जगह जगह रुक कर स्वच्छता के बारे में बताया। टोली नंबर दो ओर चार ने नुक्कड़ नाटक कर के भी लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन दिव्या भारती ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूजा, निशा विश्वकर्मा, गुड़िया यादव मनीषा यादव, शिल्पायादव आदि के अलावा डा.ब्रिजेश सिंह, वर्षा रानी सिंह, डा.राजकुमार, डा.श्वेता  सिंह, डा.केएस यादव, डा.रेनू तिवारी, डा.भावना सिंह, गुलाब तिवारी आदि ने भी विचार          व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें