ज्ञानपुर में गाजियाबाद जिला जज की अदालत में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं का देशव्यापी हड़ताल रहा। डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
डिबाए के जिलाध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए वह कम है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने का कार्य करता है। न्यायालय में ही उसके साथ ऐसा व्यवहार होगा तो फिर अधिवक्ता कहां अपनी आवाज बुलंद करेगा।
पांच सूत्रीय ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रत्येक घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख का मुआवजा देने, पूरे प्रकरण में शामिल लोगों को बर्खास्त करने, जिला जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य रहे।