फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में 1100 एलएमपी क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
भदोही के एमबीएस अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते सांसद रमेश चंद्र बिंद। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर मची हायतौबा के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। ऐसे में अब जिले में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं रहेगी बल्कि सूहिलयत से जरूरतमंदों का इलाज होगा। इस क्रम में शनिवार को 1100 एमएलपी की क्षमता वाले दो ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सांसद रमेेश चंद बिंद ने किया। इसके उत्पादन शुरू होने के बाद अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें उनके जिले में ही आसानी से इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों ऑक्सीजन प्लांट से रोजाना जिले में 2100 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन मिलेगा। भदोही स्थित महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में स्थापित 850 एलएमपी व 250 एलएमपी की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सांसद रमेश चंद बिंद ने किया। इस दौरानप जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी भी मौजूद रहीं। इस आक्सीजन प्लांट से अब महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन गया है। डीएम ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही है। कहा कि अस्पताल में ओपीड़ी चालू हो गई है तथा सामान्य रोगी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। कोविड-19 के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई निशुल्क की जा रही है। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. जय नरेश, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
एक और ऑक्सीजन प्लांट होगा शुरू
दो प्लांटों के उद्घाटन के साथ ही जिले में इनकी संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं 250 एलएम की क्षमता वाले एक और ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन औराई सीएचसी में सोमवार को किया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके। इससे जिले में ऑक्सीजन प्लांटों की संख्या बढ़ जाएगी। जिससे ऑक्सीजन के संकट से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोट
कोविड से बचने के लिए इंतजाम मुकम्मल कर लिया गया है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो इसपर भी जोर है। जिले में कुल पांच ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं। कहा कि महाराज चेत सिंह अस्पताल, महाराज बलवंत सिंह चिकित्सालय के साथ ही औराई, सुरियावां सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट लगा है। इनकी कुल क्षमता 2100 एलएमपी है। डॉ. एसके चक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें