जिपं बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करते प्रभारी डीआईओएस आलोक तिव
ज्ञानपुर। जिले के 193 माध्यमिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी एवं इंटरमीडिएट में हिंदी सामान्य की परीक्षा हुई। प्रभारी डीआईओएस आलोक तिवारी ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। 27 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक हिंदी की प्री-बोर्ड परीक्षा हुई। शनिवार को अंग्रेजी और सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। प्रभारी डीआइओएस ने विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, राजकीय हाईस्कूल जगन्नाथपुर में परीक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानाचार्याें को निर्देश दिए कि 27 तक चलने वाली परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराएं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में कोई दिक्कत न हो इसलिए स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। इससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।